राष्ट्रीय तकनीकी जनशक्ति सूचना प्रणाली

(भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक योजना

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा काउंसिल द्वारा निधिबद्ध)

 हमारे बारे में:

राष्ट्रीय तकनीकी जनशक्ति सूचना प्रणाली की स्थापना 1984 में भारत सरकार द्वारा देश में तकनीकी शिक्षा संस्थानों के विकास के लिए एक विश्वसनीय आंकड़ा तथा सूचना आधार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए, योजना इसके अंदर उत्पन्न सूचना के प्रसार इसके संभावित उपयोगकर्ताओं विशेषतया उनके लिए जो तकनीकी शिक्षा योजना तथा प्रशासन  से संबद्ध हैं पर केंद्रित है।   

सूचना का प्रसार एनटीएमएस का मुख्य प्रयास इसके शुरूआत से हीं रहा है।

एनटीएमआईएस एक पूर्णतः कंप्यूटरीकृत सूचना प्रणाली है। इसके अंतर्गत आंकड़ों का संग्रहण नियमित रूप से तीन प्रत्यर्थी समूहों द्वारा किया जाता है यथाः

  • नए अभियांत्रिकी स्नातक तथा डिप्लोमा धारक
  • ऐसे अभियांत्रिकी शिक्षण संस्थान जो ऐसे स्नातकों का निर्माण करते हैँ
  • स्थापनाएं जो अभियंताओं को रोजगार देती हैं

इन प्रत्यर्थियों से संग्रहित आंकड़ा, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर अभियांत्रिकी तथा तकनीकी जनशक्ति के विकास एवं उपयोग पर विविध सूचना उपलब्ध कराती है।

प्रणाली का एक प्रतिनिधि केंद्र अनुप्रयुक्त जनशक्ति अनुसंधान संस्थान तथा 21 नोडल केंद्रों में (राज्य तथा क्षेत्रीय स्तर पर अवस्थित), जो प्राथमिक आंकड़ा संग्रहण एजेंसियाँ हैं, अवस्थित हैं। नोडल केंद्र पूरे देश भर में फैले हुए हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा काउंसिल (एआईसीटीई), जो योजना को निधि प्रदान करता है, इसके गतिविधि को देखता है।

एनटीएमआईएस में निर्मित सूचना का एक महत्वपूर्ण भाग, प्रत्येक वर्ष, वार्षिक तकनीकी जनशक्ति समीक्षाजो राज्यवार तीन सर्वे के समुच्चयों तथा अन्य तार्किक प्रतिवेदनों के द्वारा निकलता है, से प्रसारित होता है। तीनों सर्वे संबंधित हैं

 

  • शैक्षणिक तथा प्रशिक्षण संस्थान बहुशिल्प तथा अभियांत्रिकी महाविद्यालयों से उतीर्ण स्नातक
  • विशाल स्थापनाएं जो अभियांत्रिकी स्नातकों को वृहत पैमाने पर रोजगार देती हैं।

 समीक्षा विभिन्न प्रकार के मजदूर बाजार संकेतकों पर प्रकाश डालता है, जो विशिष्ट राज्य स्तर पर तकनीकी शिक्षा योजना के क्षेत्र में समुचित निर्णय लेने में मददगार होता है।

तकनीकी शिक्षा बहुत तेजी से विकसित हो रही है, फलतः तकनीकी जनशक्ति की मांग तथा आपूर्ति में गंभीर खाई उत्पन्न हो गयी है। इस घटना के परिणामस्वरूप, अभियंताओं के बाजार नियमन के संबंध में मुद्दे उत्पन्न हुए हैं। अन्य बातों के अलावा, इस प्रकार के मुद्दे तकनीकी शिक्षण योजनाकारों तथा योजनाकारों के चिंता के विषय है। इसप्रकार इस अद्यतन सूचना की निरंतर आवश्यकता हैः

क.    तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विकास

ख.    अभियांत्रिकी मजदूर बाजार संकेतक ताकि लोग जान पाएं कि मजदूर बाजार आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु हमने क्या प्राप्त किया है।

उपर दर्शाए गए प्रकारों के पहलू

 * वर्तमान गतिविधि स्थिति

    * रोजगार

    * स्वरोजगार

    * बेरोजगार

* प्रथम रोजगार की स्थिति

    * प्रथम रोजगार का माह तथा वर्ष

    * रोजगारदाता स्थापना का नाम एवं पत्ता

    * स्थापना की प्रकृति

    * निष्पादित कार्य

    * प्राप्त परिलब्धियाँ

अभियांत्रिकी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त आंकड़ा 

  • संस्थानों के सामान्य विवरण
  • प्रस्तावित पाठ्यक्रम
  • प्रवेश विवरण
  • नामांकन विवरण
  • निर्गम विवरण
  • शिक्षकों की संस्वीकृत तथा वास्तविक कार्मिक संख्या
  • शिक्षा संकाय की विशिष्टता
  • गैर-शिक्षय संकाय की विशिष्टता
  • निष्पादित परामर्शदात्री परियोजना तथा ऐसे परियोजनाओं से संलग्न संकाय का विवरण

रोजगारदाता स्थापनाओं से आंकड़ा 

  • संस्थापनाओं के सामान्य विवरण
  • कुल रोजगार का आकार
  • तकनीकी जनशक्ति नियोजन का अधिकार
  • कुल आवर्त
  • सकल निवेश
  • सकल नियोजित पूंजी

एक विहंगमदृष्टि (एनटीएमआईएस) 

एनटीएमआईएस एक कंप्यूटरीकृत जनशक्ति सूचना प्रणाली है। यह अभियांत्रिकी स्नातकों तथा डिप्लोमा धारकों पर विश्वसनीय अद्यतन आंकड़ा बैंक अनुरक्षित तथा निर्माण करने के लिए जो उपयुक्त स्तर पर तकनीकी शिक्षा के योजनाकरण तथा प्रशासन के लिए पूर्व अपेक्षित है की दृष्टि से भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक अग्रगामी परियोजना है। सरकार द्वारा देश में तकनीकी जनशक्ति के योजनाकरण हेतु अपनाए गए विकल्पों की श्रृंखला में एनटीएमआईएस सर्वोपरि है।

इसके उद्देश्य क्या हैं?

  • अल्पावधि तथा दीर्घावधि की आवश्यकताओं के लिए प्राक्कलन
  • आपूर्ति का प्राक्कलन
  • मांग तथा आपूर्ति में प्रत्याशित अंतर का पूर्वानुमान
  • शिक्षा तथा प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं के साथ रोजगार आवश्यकताओं का सुमेलन
  • वर्तमान नामांकन दर की पर्याप्तता का मूल्यांकन
  • शिक्षा तथा प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं के विस्तार हेतु आपातिक तथा विशिष्ट क्षेत्रों एवं तत्काल ध्यानाकर्षण वाले क्षेत्रों पर अध्ययन करना।

एनटीएमआईएस कैसे आंकड़ा संग्रहित करता है? 

एनटीएमआईएस तीन प्रत्यर्थी समूहों से सुव्यवस्थित रूप से वार्षिक आधार पर आंकड़ा संग्रहित करता हैः

  • अकादमिक कार्यक्रमों (स्नातकों) के स्नातक तथा डिप्लोमा धारक
  • अभियांत्रिकी शिक्षण संस्थान जो ऐसे स्नातकों को तैयार करते हैं
  • केंद्रीय तथा राज्य सरकार विभागों में तकनीकी जनशक्ति के उपयोगकर्ता तथा सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में अवस्थित औद्योगिक स्थापनाएं तथा संगठन।
  • आंकड़ा संग्रहण मांग तथा आपूर्ति में एक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए निर्देशित वर्तमान तथा आसन्न या अभियांत्रिकी तथा तकनीकी जनशक्ति की आपातिक कोटि, दोनों के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अभियांत्रिकी शिक्षा के क्षेत्र में नीति विकल्पों की पहचान सुकर करना।

अधिक स्पष्टतया, निम्नांकित प्रकार के आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं:

 स्नातकों से आंकड़ा 

  • शिक्षा का विषय
  • पाठ्यक्रम का स्तर
  • स्नातक होने की माह एवं तिथि
  • स्थायी निवास का स्थिति
  • कंप्यूटरीकृत डाटा बैंक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनुरक्षित किए जाते हैं। नोडल केंद्रें राज्य स्तरीय डाटा बैंक का तथा प्रतिनिधि केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर डाटा बैंक का अनुरक्षण करता है।

 एनटीएमआईएस आंकड़ा कैसे निर्मित करता है

एनटीएमआईएस के सागठनिक ढ़ाँचे में अनुप्रयुक्त जनशक्ति अनुसंधान संस्थान में प्रतिनिधि केंद्र, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (तकनीकी शिक्षा ब्यूरो) में जनशक्ति प्रकोष्ठ, 17 नोडल केंद्रें जो मुख्यतः उच्च अभियांत्रिकी तथा तकनीकी शिक्षा संस्थानों नें अवस्थित हैं तथा चार क्षेत्रीय व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्डों में नोडल केंद्र अवस्थित हैं।

नोडल केंद्रों के कार्य 

  • स्नातकों से आंकड़ा संग्रहण
  • अभियांत्रिकी शिक्षा संस्थानों से आंकड़ा संग्रहण
  • आंकड़ों की जाँच, सत्यापन तथा कोडिंग
  • कंप्यूटर में आंकड़ा डालना
  • संबंधित क्षेत्रीय शिक्षुता बोर्डों / व्यावहारिक प्रशिक्षण से रोजगारदाता स्थापनाओं का आंकड़ा प्राप्त करना
  • आंकड़ों का प्रक्रमण तथा विवेचन
  • संबंधित राज्य के लिए मसौदा वार्षिक तकनीकी जनशक्ति समीक्षा निकालना
  • मुख्य केंद्र को आंकड़ा स्थानांतरण
  • राज्य-स्तरीय एजेंसियों के लिए सूचना प्रणाली के रूप में कार्य करना

शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्डों में नोडल केंद्रों का कार्य

  • रोजगारदाता स्थापनाओं से आंकड़ा
  • आंकड़ों की जाँच, सत्यापन तथा कोडिंग
  • कंप्यूटर में आंकड़ा डालना
  • आंकड़ों का प्रक्रमण तथा प्रतिवेदन तैयार करना
  • संबंधित नोडल केंद्रों तथा प्रतिनिधि केंद्र को आंकड़ा भेजना

सलाहकार समितियां तथा उनकी भूमिका

प्रत्येक नोडल केंद्र के लिए राज्य स्तर पर तथा प्रतिनिधि केंद्र के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकार समितियां होती हैं :

क.  राज्य सलाहकार समितियां

अ.     नोडल केंद्रों तथा विभिन्न राज्य सरकार के विभागों, संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों में समन्वय सुनिश्चित करना

आ.   नोडल केंद्रों के सुगम संचालन के लिए इनके समस्याओं का समाधान करना

ख. राष्ट्रीय स्तर सलाहकार समितियां

   अ. राष्ट्रीय स्तर पर प्रणाली के कार्य का समन्वयन

   आ. नियमित अंतराल पर प्रगति कार्य की समीक्षा

     इ. प्रतिनिधि केंद्र तथा नोडल केंद्रों पर कर्मचारियों के चयन तथा भर्ती के संबंध में नीति निर्धारण

उत्पन्न सूचना की संरचना क्या है?

 स्नातक 

  • विभिन्न गतिविधियों में अभियांत्रिकी जनशक्ति का प्रवाह
  • अभियांत्रिकी शिक्षा तथा रोजगार के साथ अन्तर-राज्य प्रवास सें संबद्ध
  • नए स्नातकों द्वारा अर्जित वार्षिक आय
  • बेरोजगारों के बीच वेतन अपेक्षा तथा नौकरी प्राथमिकताएं

 शैक्षणिक संस्थान 

  • प्रस्तावित अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम
  • प्रवेशन, नामांकन तथा निर्षतन
  • मजदूर बल हेतु नूतन प्रवेशी
  • विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात
  • शिक्षा गणना तथा उसकी आपूर्ति के लिए सुविधाएं

 रोजगारदाता स्थापनाएं 

  • कुल रोजगार की अपेक्षा कुल तकनीकी जनशक्ति रोजगार का अनुपात
  • रोजगार में कुल तकनीकी जनशक्ति की अपेक्षा दी गई कोटि के कुल तकनीकी जनशक्ति का अनुपात
  • रोजगार में सुनियोजित ढ़ंग से शिक्षित अभियंताओं की  अपेक्षा अनियोजित ढ़ंग से शिक्षित अभियंताओं का अनुपात

 एनटीएमआईएस क्या दे सकता है?

 डाटा बैंक में उत्पन्न डाटा का उपयोग करते हुए दो प्रकार के प्रतिवेदन निकाले जा सकते हैं; वार्षिक तकनीकी जनशक्ति समीक्षा तथा अभियांत्रिकी जनशक्ति पूर्वानुमान पर प्रतिवेदन।

 पूर्वानुमान पर अध्ययन से निकलने वाली सूचना

  • वार्षिक मांग का आकलन
  • वार्षिक आपूर्ति का आकलन
  • आसन्न आपूर्ति अभाव
  • वर्तमान नामांकन दर की पर्याप्तता का मूल्यांकन
  • मांग विनिमय की अपेक्षा आपूर्ति सुमेलन हेतु सुझाव

भावी परिणाम की योजना

निम्नांकित प्रकार के विश्लेषणात्मक प्रतिवेदन की योजना बनाई जा सकती हैः

  • तिमाही क्षेत्रीय तकनीकी जनशक्ति बुलेटिन

  • अभियंताओं के लिए रोजगार बाजार

  • अभियांत्रिकी शिक्षा के लिए सुविधा

अंतिम उपयोगकर्ता कौन है? 

  • शैक्षणिक योजनाकार
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  • योजना आयोग
  • राज्य सरकारें
  • रोजगार योजनाकार
  • योजना आयोगें
  • श्रम मंत्रालय
  • राज्य सरकारें
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
  • निजी क्षेत्र के उद्योग
  • माता-पिता तथा विद्यार्थी

 अंतिम उपयोग क्या है? 

  • अभियांत्रिकी शिक्षा, नए पाठ्यक्रमों की प्रस्तावना, पाठ्यक्रम संशोधन, शिक्षण इनपुट की गुणवत्ता में सुधार तथा अन्य अवसंरचना सुविधाओं में क्षमता संवर्धन के संबंध में निर्णय लेने के लिए शैक्षणिक योजनाकार
  • रोजगार के अवसर, रोजगार उत्पन्न करने के लिए रणनीति इत्यादि के संबंध में निर्णय लेने के लिए रोजगार योजनाकार
  • अभियांत्रिकी में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध रोजगार बाजार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध सुविधाओं इत्यादि को जानने के लिए माता-पिता तथा विद्यार्थी

 संबंधित वेबसाईटः

एनटीएमआईएस (NTMIS), नई दिल्ली (New Delhi)


 

The site is designed and developed by NIC but contents provided & maintained by the respective Department.
The site is best viewed at 800 X 600 resolution monitor.