शिक्षुओं का केद्रीकृत चयनः

व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पू.क्षे.), कोलकाता ने शिक्षुता प्रशिक्षण जो उद्योग तथा अभ्यर्थी दोनों को अपनी आकांक्षाओं को पूर्ण करने में मदद करता है के लिए अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या के स्थल पर चयन हेतु केंद्रीकृत चयन का आयोजन प्रारंभ किया है। प्रतिवेदनाधीन वर्ष के दौरान, बोर्ड ने पूर्वी क्षेत्र में 29 केंद्रीकृत चयनों का आयोजन किया है।

 गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमः

 शिक्षुओं को दिए गए प्रशिक्षण के गुणवत्ता में सुधार के लिए, बीओपीटी (पूक्षे) ने 2004-05 के दौरान 07 की संख्या में वृत्तिका मार्गदर्शन कार्यक्रम तथा 04 की संख्या में शिक्षु से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूर्वी क्षेत्र की विभिन्न स्थापनाओं तथा संगठनों के साथ, बीओपीटी (पूक्षे) ने शिक्षुता प्रशिक्षण कार्यक्रम के कार्यान्वयन पर पारस्परिक मिलन भी 06 की संख्या में आयोजित किया है।

 

The site is designed and developed by NIC but contents provided & maintained by the respective Department.
The site is best viewed at 800 X 600 resolution monitor.